झारखंड के मोराबादी मैदान में भव्य कृषि मेला का आयोजन कल से

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
रांची । झारखंड सरकार के कृषि, उद्यान, सहकारिता और पशुपालन विभाग द्वारा रांची के मोराबादी मैदान में झारखंड कृषि व्यापार मेला - 2026 का भव्य आयोजन 16 से 18 जून तक आयोजित किया गया है, जिसका उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन करेंगे।
इस मेले में विभिन्न प्रकार के नवीनतम कृषि यंत्र, झारखंड के विभिन्न जिलों से कृषि और उद्यानिकी से जुड़े उत्कृष्ट फल एवं सब्जियां, सर्वोत्तम उत्पादन के तरीके, किसानों के लिए जरूरी उत्पाद और ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्रियों का प्रदर्शनी और विपणन किया जाएगा। एपीपी एग्रीगेट खूंटी से जुड़ी रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा की महिला समूहों द्वारा मशरूम और मशरूम से निर्मित मूल्यसंबर्धन उत्पाद मशरूम अचार, बड़ी, पापड़, मिक्चर , चाॅकलेट, मशरूम मरूआ लड्डू, पेडा आदि आकर्षण का केंद्र होगा। इस आशय की जानकारी फर्म के निदेशक, प्रभाकर कुमार ने दिया। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन और मशरूम निर्मित उत्पादों से झारखंड की लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews