Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

विज्ञान के क्षेत्र मे कार्य करने वाली संगठन विज्ञान भारती का दो दिवसीय सातवां महाधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न

विज्ञान के क्षेत्र मे कार्य करने वाली संगठन विज्ञान भारती का दो दिवसीय सातवां महाधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
बनारस। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के स्वतंत्रता सभागार में अधिवेशन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया । विज्ञान भारती के इस सम्मेलन में समस्तीपुर जिले के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संस्थापक सचिव एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू को आमंत्रित किया गया था। दो दिवसीय अधिवेशन में आए हुए देश भर के लगभग 1200 प्रतिनिधियों के समक्ष अपना विचार रखते हुए एडवोकेट डॉ संजय ने विज्ञान को सभ्यता संस्कृति से जोड़कर नए तकनीक को विकसित करने का मूलमंत्र देश भर से आए हुए प्रतिनिधियों को दिया । संजय ने अपने विचार प्रकट करते हुए यह भी कहा जगदीशचंद्रबसु विज्ञान के जनक थे उन्होंने पौधे के एहसास को उजागर किया उसी तरह विज्ञान को बढ़ावा देने वाले का मनोबल बढ़ाने से विज्ञान विकसित होगा। अधिवेशन मेंएडवोकेट संजय को काशी का अंग वस्त्र रुद्राक्ष का माला एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। बताते चले की दो साल में एक बार यह अधिवेशन होता है जिसमे देश भर के विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिक प्राध्यापक सामाजिक संगठन के पदाधिकारी मेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र भाग लेते है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ