Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

चेतना समिति में पहलीबार हुआ योग दिवस

चेतना समिति में पहलीबार हुआ योग दिवस 

  • हेल्दी एजिंग की परंपरा रही है मिथिला में- हृदय नारायण झा
पटना,21 जून 2026 
मैथिली की शीर्षस्य संस्था चेतना समिति में पहलीबार मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस । समिति के अध्यक्ष विवेकानन्द झा, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू झा, सचिव जयदेव मिश्र, संयुक्त सचिव दिनेश चन्द्र झा, सतीश चन्द्र झा सहित सभी पदाधिकारियों तथा अन्य सदस्यों ने योग अभ्यास सत्र में भाग लिया।

इस अवसर पर योग विशेषज्ञ हृद‌यनारायण झा ने कहा मिथिला योग निष्ठभूमि रही है जहाँ से सर्वप्रथम महर्षि याज्ञवल्क्य ने विश्व समुदाय को योग आधारित ब्रह्मज्ञान की शिक्षा और मार्गदर्शन दिया। इस वर्ष योग दिवस का थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग मिथिला की लौकिक संस्कृति में रही है। आज पुनः उस योग संस्कृति को पुन: जागरित करने का समय आ गया है।

बेटमा हृदयनारायण झा ने सत्र का आरंभ प्रणव अभ्यास से करते हुए मिथिला की योग परंपरा पर आधारित रेचक, पूरक, नाड़ीशोधन, प्राणायाम, अग्निसार क्रिया, त्रिबंध, ताड़ासन, हस्तपादासन, पृष्ठासन, त्रिकोणासन, योगमुद्रा आसन, सहित ध्यान का अभ्यास कराया ।

समिति के अध्यक्ष विवेकानन्द झा ने कहा कि मैं आज से जो आरंभ किया उसे अपने जीवन चर्चा में शामिल करूँगा। स्वास्थ्य रक्षा के लिए योग का आश्रय सबके लिए अनिवार्य है।

सचिव जयदेव मिश्र ने कहा मिथिला की संध्योपासना में आसन प्राणायाम की परंपरा समृद्ध रही है। योग की इस चेतना का जागरण करके हम लौकिक जीवन में स्वास्थ्य की रक्षा की संस्कृति को विकसित कर सकते हैं।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ