इंडियन आयल कारपोरेशन के राज्य कार्यालय में प्रोटोकॉल योग सहित हेल्दी एजिंग का योग अभ्यास कराया गया
- हेल्दी एजिंग ही चिरयौवन है जो योग से प्राप्त होता है- हृदय नारायण झा

पटना। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इण्डिय आयल कॉरपोरशन लि0 के पटना इन्डस्ट्रियल एरिया स्थित राज्य कार्यालय प्रांगण में योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया l इग्जेक्युटिव डायरेक्टर बिहार स्टेट ऑफिस प्रमुख ए के सामन्तराय ने सत्र के योग विषेशज्ञ हृदय नारायण झा का सम्मान किया। उन्होंने योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग दिवस माननीय प्रधानमंत्री जी का अनुपम उपहार जैसा है। हम संकल्प लें कि स्वास्थ्य रक्षा के लिए अपनी व्यस्त दिनचर्या में कम से कम ३० मिनट योगासन प्राणायाम का अभ्यास करेंगे।योग सत्र का आरंभ ॐ के उच्चारण से हुआ सामान्य योग प्रोटोकाल के अनुरूप प्रार्थना संगच्छध्वं संवदवं संवो मनांसि जानताम सहित बल, प्रोटोकाल में निर्धारित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। इसके साथ ही हृदय नारायण झा ने बढ़ती उम्र के साथ स्वस्थ जीवन के लिए उपयोगी रेचक, पूरक, नाड़ी शोधन एवं कुंभक प्राणायाम का अभ्यास कराया अंत में ध्यान एवं शांति पाठ सहित ५० मिनर में अभ्यास सत्र को पूरा किया। जीवन में योग को शामिल करने की अनिवार्यता बताते हुए श्री झा ने कहा हमारा जीवन पाँच तत्व एव पच्चीस प्रकृतियों के बीच संतुलन से शरीर स्वस्थ रहता है, असंतुलन रोग का कारण बनता है। प्राणायाम के महत्व को समझाते हुए उन्होंने कहा - काया नगर मध्येतु मारुत: क्षिति पालक: काया रुपी नगर में वायु इसका राजा है, जो हाल राजा के दर्बल होने से राज्य का होता है वही हाल शरीर में वायु के दुर्बल होने से होता है। वायु को मजबूत बनाए रखने के लिए प्राणायाम ही श्रेष्ठ साधन है। इस अवसर पर राज्य कार्यालय के महाप्रबन्धक कमलेश राय सहित सभी पदाधिकारियों ने एकाग्र होकर लगन से योग अभ्यास किया और योग को जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews