Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भक्तो से पूछे

भक्तो से पूछे

संजय जैन
राम ने पूछा श्याम ने पूछा
पूछा अपने भक्तो से।
कितनी आस्था रखते हो
तुम सब भक्तजन मुझमें।।
राम ने पूछा श्याम ने पूछा..।।


राम जन्म लिए अयोध्या में
और श्याम जन्में मथुरा में।
दोनों के जन्मों की कहानी
बतलाती है कारण अनेक।।
राम ने पूछा श्याम ने पूछा...।।


राम को मुक्त करना था
पृथ्वी से राक्षसो को।
श्याम को बध करना था
अपने मामा कंश का।
लक्ष्य यही लेकर आये थे
दोनों विष्णु के अवतारी।।
राम ने पूछा श्याम ने पूछा..।।


दोनों ने ही पृथ्वी पर
खूब लीलाएं दिखलाई।
दोनों की गाथाओं पर
खूब लीलाएं खेली जा रही।
इसलिए इस दुनिया में
राम-श्याम को लोग पूजे।।
राम ने पूछा श्याम ने पूछा
पूछा अपने भक्तो से।
कितनी आस्था रखते हो
तुम सब भक्तजन मुझमें।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ