Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सौहार्द को जीत लो

सौहार्द को जीत लो

अरुण दिव्यांश
मधुर स्वभाव प्रीत ले ,
मानवता को मीत ले ,
हर्षित मन तू गीत ले ,
सुखद सौहार्द जीत ले ।
जीवों का त्रास भरेगा ,
हथेली पे वास करेगा ,
प्राणों से सबका प्यारा ,
सुखद एहसास करेगा ।
बन जाना तू श्रीकृष्ण ,
सुदामा समझ अपना ले ,
विश्व चलेगा संग तेरे ,
मन तू सुंदर सपना ले ।
जग से तू न्यारा होगा ,
ऑंखों का तारा होगा ,
विश्व चले पदचिन्ह तेरे ,
एक तेरा इशारा होगा ।
तू बनेगा प्यारा सूरज ,
तू शीतल चान बनेगा ,
तू बनेगा भारत गौरव ,
तू विश्व अरमान बनेगा ।


पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ