स्थायी लोक अदालत, पटना पीठ के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्थायी लोक अदालत, पटना पीठ के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, पटना परिसर में व्यवहार न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ-साथ अन्य अधिवक्ताओं तथा विधिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता में एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के सचिव, पटना व्यवहार न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव तथा स्थायी लोक अदालत, पटना पीठ के अध्यक्ष सहित अनेक अधिवक्ताओं एवं विधिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थायी लोक अदालत, पटना पीठ के अध्यक्ष ने स्थायी लोक अदालत की उपलब्धियों एवं सफल मामलों (Success Stories) की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाद संख्या 20/2025 में आवेदक को लगभग ₹20 लाख की राहत दिलाई गई। इसी प्रकार वाद संख्या 111/2019 में ₹20,000, वाद संख्या 02/2025 में ₹99,125 तथा वाद संख्या 13/2025 में ₹30,000 की राशि दिलाई गई। उन्होंने यह भी बताया कि वाद संख्या 14/2022 में ₹11,25,000 का चेक प्राप्त हो चुका है, जो आवेदक के अस्वस्थ रहने के कारण अभी तक वितरित नहीं किया जा सका है तथा कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है।
अपने संबोधन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के सचिव ने कहा कि स्थायी लोक अदालत आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ एवं कम खर्चीला न्याय उपलब्ध कराने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली का लाभ उठाने तथा विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।
पटना व्यवहार न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थायी लोक अदालत न्याय व्यवस्था पर बढ़ते बोझ को कम करने के साथ-साथ पक्षकारों को आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विवादों के समाधान का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने इसे न्याय तक आसान पहुँच सुनिश्चित करने वाली एक महत्वपूर्ण संस्था बताया।
कार्यक्रम के दौरान स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा अधिवक्ताओं एवं विधिक जागरूकता कार्यकर्ताओं को इसके प्रति अधिक जागरूक करने पर बल दिया गया।इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत की सदस्य रेशमा प्रसाद तथा संजय आर. शुक्ला सहित अधिवक्ता शिवानंद गिरि, पंकज के. पांडेय, गणेश तिवारी, विनोद कुमार, संदानंद सिंह, बिनोद कुमार, कौशिक कुमार दिवाकर, राम नरेश प्रसाद, निर्मल कुमार सिन्हा, प्रवीर कुमार, चंदन कुमार राय, मनीष कुमार यादव, कमल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, प्रभाष चन्द्र शर्मा, प्रभात कुमार पांडेय, मनोज शर्मा, उमेश चन्द्र सिंह, दिलीप कुमार राय, राजा कुमार राय, राज कुमार मिश्रा, नंद किशोर, श्याम कृष्ण गुप्ता, वीरेन्द्र कुमार, अजय कुमार अरोड़ा, अजय कुमार मिश्रा, श्यामल किशोर, सुरेन्द्र प्रसाद शर्मा एवं कमलेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, विधिक जागरूकता कार्यकर्ता एवं विधिक क्षेत्र से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews