विश्व योग दिवस पर राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में योग कार्यक्रम आयोजित
.jpeg)
- योग अपने दैनिक कार्यक्रम का हिस्सा बनें-मृत्युंजय झा
पटना, 21 जून 2026: विश्व योग दिवस के अवसर पर राजकीय संस्कृत महाविद्यालय ,राजेन्द्र नगर के परिसर में सामूहिक योगाभ्यास एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय कुमार झा ने भाग लिया तथा विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया।

उन्होंने कहा कि योग से हमारी आत्मिक एवं मानसिक शक्ति का विकास होता है, जिससे हमारा व्यक्तित्व निखरता है और समाज तथा राष्ट्र के प्रति हमारा कर्तव्यबोध और अधिक सुदृढ़ होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज योग भारत की पहचान बनकर पूरे विश्व में प्रतिष्ठित हो रहा है और करोड़ों लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।
श्री झा ने सभी से आह्वान किया कि वर्ष के सभी 365 दिनों में प्रतिदिन योग के लिए निश्चित समय निकालें। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ चिंतन ही व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति का आधार है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार ने भी अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं योग कार्यक्रम में विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का संचालन बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के पूर्व प्रधान सहायक श्री भवनाथ झा ने किया।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews