तेरा मेरा प्यार
संजय जैनतेरा मेरा प्यार है,
फिर भी दिल डरता है।
जन्मों जन्मों से है
तेरा मेरा प्यार अमर है।।
तेरा मेरा प्यार है..।।
देखा है जब से तुझे
दिल तेरे पर आया है।
सोचकर तेरे बारे में
दिल गुन गुनाया है।
धूप हो या हो छाँव
सामने ही तुझे पाया है।
इसलिए तो मेरा
दिल तुझ पर आया है।।
तेरा मेरा प्यार है...।।
तेरी मुस्करट पर
दिल खिल उठता है।
देख दूर से तुझे
दिल करीब आता है।
आँखो ही आँखो में
दिल भी भर आया है।
प्यार में यो होना
बहुत सौभाविक है।।
तेरा मेरा प्यार है...।।
जब भी सोचता हूँ
कुछ नया होता है।
दिलको मिलने का
अवसर खोजता है।
मैं अगर बहक जाऊँ
चेहरा उदास हो जाये।
दिलको उस समय तुम
प्यार से संभल लेना।।
तेरा मेरा प्यार है
फिर भी दिल डरता है।
जन्मों जन्मों से है
तेरा मेरा प्यार अमर है।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews