Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नवनियुक्त महाधिवक्ता एसडी संजय का हुआ स्वागत, धर्मनाथ प्रसाद यादव ने दी शुभकामनाएं

नवनियुक्त महाधिवक्ता एसडी संजय का हुआ स्वागत, धर्मनाथ प्रसाद यादव ने दी शुभकामनाएं

पटना, प्रतिनिधि।
पटना उच्च न्यायालय के नवनियुक्त महाधिवक्ता एसडी संजय (सत्य दर्शी संजय) ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं एवं विधि जगत से जुड़े लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार स्टेट बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद यादव ने महाधिवक्ता एसडी संजय को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि एसडी संजय के नेतृत्व में बिहार की न्याय व्यवस्था नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा के साथ आगे बढ़ेगी।

श्री यादव ने कहा कि महाधिवक्ता का पद अत्यंत महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण होता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एसडी संजय का कार्यकाल ऐतिहासिक, प्रभावशाली एवं जनहितकारी सिद्ध होगा तथा राज्य के न्यायिक तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इस अवसर पर पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रणविजय सिंह, संयुक्त सचिव इन्द्रदेव प्रसाद, संगठन मंत्री शिवानंद गिरि, जितेन्द्र कुमार, डॉ. अमित कुमार पासवान सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त महाधिवक्ता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित अधिवक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नए महाधिवक्ता के नेतृत्व में बिहार की न्यायिक व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनेगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ