Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बिहार की राजधानी पटना के विद्यापति भवन में धर्मसभा का भव्य आयोजन, सनातन धर्म एवं संस्कृति पर हुआ मंथन

बिहार की राजधानी पटना के विद्यापति भवन में धर्मसभा का भव्य आयोजन, सनातन धर्म एवं संस्कृति पर हुआ मंथन

पटना, 15 जून।
राजधानी पटना के प्रतिष्ठित विद्यापति भवन में पूज्यपुरी गोवर्धन पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के कृपापात्र शिष्य एवं विश्व ब्राह्मण भूषण से सम्मानित पंडित प्रेम चंद्र झा जी के सान्निध्य में एक भव्य धर्मसभा एवं हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं सनातन संस्कृति के अनुयायी उपस्थित रहे।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए पंडित प्रेम चंद्र झा जी ने कहा कि भारत की आत्मा उसकी सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और धार्मिक मूल्यों में निहित है। उन्होंने वर्तमान समय में भारतीय संस्कृति के संरक्षण, युवाओं को संस्कारवान बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में धर्म की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
श्री झा जी ने पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी द्वारा चलाए जा रहे सनातन मान बिंदुओं रक्षा, देश की सुरक्षा एवं अखंडता पर बोलते हुए कहा जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं होगा, अपना संविधान नहीं होगा तब तक सनातन मान बिंदुओं की रक्षा संभव नहीं है इसलिए सभी को जल्द से जल्द भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाने के लिए काम करना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि मानवता, सेवा, करुणा और विश्व कल्याण का मार्ग है। आज आवश्यकता है कि समाज अपने सांस्कृतिक मूल्यों को पहचानते हुए उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य करे।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी धर्म, संस्कृति, शिक्षा एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा तथा युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है।

धर्मसभा के दौरान पंडित प्रेम चंद्र झा जी का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक डॉक्टर बी मृणाल जी, पत्रकार राकेश कुमार मिश्रा, शिवजी भट्ट, समाज सेवी मुन्ना सिंह, विनोद कुमार झा, शशि चंद्र झा ,सुखदेव मिश्र , राजीव रंजन झा, अपर्णा झा, कंचन पाठक, रानी झा, चंदा झा, अमर नाथ दुबे, राजीव पाठक एवं अन्य सक्रिय रहे। हम भारत भव्य बनाएंगे, हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे उद्घोष के साथ एवं कार्यक्रम का समापन राष्ट्र, धर्म एवं समाज के कल्याण की मंगलकामना तथा भारत को सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

-संवाददाता, दिव्य रश्मि न्यूज़
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ