Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

संघर्ष

संघर्ष

संजय जैन

जोड़ सको तो जोड़ो तुम
क्यों तोड़ने की कोशिस करते।
दिल का तेरा हाल बुरा है
क्यों दिलों से खेलते हो।।


आज तेरा जो रूप देखा
सच में दिल घबरा गया।
कैसे हो सकता है कोई
प्यार से इतना भरा हुआ।।


कितने गमों को सह कर भी
बिल्कुल विचलित नही हुआ है।
दृण्य संकल्प लेकर जीता है
सपने अपने पूरे करता है।।


संसार के माया जाल को
भली-भाती समझा जाना है।
फिर भी छलने वालों को
साथ में अपने रखता है।।


अपने ही दुश्मन बनते है
गैरो में कहाँ इतनी दम है।
घर में साथ हमारे बैठकर
हमको ही वो डसते है।।


वाह रे ऊपर वाले तेरी लीला
किस तरह से तुम रचते हो।
अपनों को ही अपनों से तुम
किस तरह लड़वाते रहते हो।।


हम तो लड़ने झगड़े के अब
सच में आदि से हो गये।
जीना मरना देख लिया है
तो मरने से डर लगता नही।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ