विनम्र निवेदन बुद्धजीवियों से
डॉ अ कीर्ति वर्धन
कृपया समाज में स्त्री पुरूषों के बीच खाई न खोदें। हाँ समाज में अगर कुछ बदलाव अपेक्षित हो तो उस पर चर्चा करें, नये नियम बनायें और उनका पालन करें। समाज नियमों पर ही चलेगा चाहे वह नियम पुराने हों या नये बनाये जायें।
धन्यवाद
समाज में व्यवस्था रहे, कुछ नियम बनाये हैं,
स्त्री के दायित्व हैं, पुरूषों को नियम बताये हैं।
हैं समाज में कुछ ऐसे भी, जहाँ स्त्री प्रधान हैं,
दोनों हैं पूरक एक के, सब समान बताये हैं।
सबके कुछ अधिकार हैं, कुछ कर्तव्य सबके लिये,
शारीरिक क्षमता- संरचना, अलग है सबके लिये।
दायित्वों का निर्वहन हँसकर, सबको करना चाहिए,
संस्कार संस्कृति का पालन, संरक्षण सबके लिये।
डॉ अ कीर्ति वर्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews