Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पर्यावरण

पर्यावरण

अरुण दिव्यांश
वृक्ष लगाओ ,
जीवन बचाओ ।
पर्यावरण को ,
शेर बनाओ ।।
पेड़ लगाकर ,
भूल न जाना ।
प्रदूषण संग में ,
झूल न जाना ।।
पर्यावरण दिवस ,
नहीं मनाओ ।
वृक्ष लगाकर ,
फोटो न खींचाओ ।।
जबतक जीवन संग है ,
पर्यावरण हमारा अंग है ।
जीवन हमारा ये जंग है ,
पर्यावरण हमारा गंग है ।।
पर्यावरण हमारा जीवन ,
पर्यावरण ही उमंग है ।
वृक्ष लगाकर तो देखो ,
कैसा दिखाता रंग है ।।
तुम वृक्ष लगा लो ,
और वृक्ष बचा लो ।
जीवन स्वस्थ बनाकर ,
स्वयं को भी नचा लो ।।
पर्यावरण दिवस पावन ,
एक दिवसीय नहीं है ।
पर्यावरण जीवन संगी ,
स्वर्ग भी बना यहीं है ।।


पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ