विश्व पर्यावरण दिवस पर दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन ने पर्यावरण प्रेमियों को किया सम्मानित
- पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज की सहभागिता आवश्यक : डॉ. ऋचा दुबे
पटना, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति संरक्षण के लिए कार्य कर रहे लोगों को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनमोल कुमार, श्याम नाथ सिंह, रमेश कुमार सुदामा, सुधांशु कुमार, पंकज मिश्र तथा कानपुर निवासी जयराम जय को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया तथा लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।


फाउंडेशन की वरिष्ठ पदाधिकारी सुनीता पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जन-आंदोलन का रूप देना होगा। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पौधारोपण को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष प्रेमसागर पाण्डेय ने सभी सम्मानित अतिथियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके कार्यों से अन्य लोग भी पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने के लिए प्रेरित होंगे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews