Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मोदी सरकार के 12 साल महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक असमानता और कर्ज से जनता हुआ बदहाल: अरुण यादव

मोदी सरकार के 12 साल महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक असमानता और कर्ज से जनता हुआ बदहाल: अरुण यादव

पटना: 10 जून;2026
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने शासन के 12 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रही है, लेकिन देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, आर्थिक असमानता और बढ़ते कर्ज के बोझ से हुआ बदहाल है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार से आज देश की जनता जवाब चाहती है कि अच्छे दिनों का वादा करने वाली मोदी सरकार के 12 वर्षों बाद भी बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट क्यों कायम है। हर वर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। 12 वर्षों में 24 करोड़ नौकरी होनी चाहिए थी, देश के युवाओं को क्यों नहीं मिला। किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुआ। प्रत्येक व्यक्ति के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपया क्यों नहीं आया।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष आर्थिक सहायता, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण आज बिहार हर मामले में पिछड़े राज्यों के श्रेणी में खड़ा है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि साल 2014 में देश पर कुल सार्वजनिक कर्ज लगभग 55 लाख करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 200 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। देश के हर नागरिक पर कर्ज का बोझ कई गुना बढ़ गया है। केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चों पर पूरी तरह विफल साबित हुआ है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ