मोदी सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों एवं महंगाई के विरोध में 06 से 15 अगस्त, 2026 तक पदयात्रा करेगी: भाकपा

4 जून 2026
पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक गुरुवार को जनशक्ति भवन पटना में हुई। बैठक में राज्य के सभी जिला के जिला सचिव मौजूद थे। बैठक में 10 जून को गया जी में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत की तैयारी की समीक्षा की गयी और केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों, गिरती कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई तथा बिहार सरकार की बुलडोजर नीति के खिलाफ 06 से 15 अगस्त तक पदयात्रा कार्यक्रम चलाने की योजना बनाई गई। बैठक में मुजफ्फपुर में एक अस्पताल में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट की गई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर 12 अरब मूल्य के (1.14 लाख करोड़ रुपये) का सोना केंद्र सरकार द्वारा बेचने की निंदा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र की भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों तथा महंगाई से आम जनता त्रस्त है। बेरोजगारी तथा गलत शिक्षा नीति से छात्र और युवा परेशान है। आर.एस.एस. और भाजपा सरकार की साम्प्रदायिक विभाजनकारी नीतियों से हमारा समाज लहूलुहान हो रहा है। विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं तथा एजेन्सियों को ध्वस्त कर उसे क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थ पूर्ति का औजार बना दिया गया है, जिसके चलते लोकतंत्र तथा न्यायतंत्र खोखला हो रहा है। कृषि के कारपोरेटीकरण से खेती-किसानी संकट में है। श्रमिकों के हक और अधिकार को छिना जा रहा है। महिला आरक्षण को ठंढ़े बस्ते में डालकर महिला अधिकार को पीछे ढकेला जा रहा है। चुनाव प्रक्रियाओं में हेराफेरी कर वयस्क मताधिकार पर कुठाराघात किया जा रहा है। सूबे बिहार में भाजपा सरकार की नई सेटेलाईट टाउनशीप योजना के जरिए किसानों-गरीबों की करीब 1.60 लाख एकड़ जमीन छिनकर कारपोरेट घरानों को तोहफा देने का षड्यंत्र किया जा रहा है। बिहार के किसान-मजदूर तथा बेरोजगार युवा वर्षों से स्थायी बन चुके बाढ़-सुखाड़ से त्रस्त होकर उद्योगविहीन राज्य बिहार से पलायन करने को मजबूर है। भूमिहीनों तथा फुटपाथ पर जीवन-बसर करने वाले गरीबों, छोटे व्यवसायियों को जबरन उजाड़ा जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 06 अगस्त से 15 अगस्त, 2026 तक पार्टी की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम के तहत राज्य के 38 जिलों के गांव-गांव तक पदयात्रा आयोजित करेगी।
उन्होंने बिहार के किसान-मजदूर, छात्रों, नौजवानों, महिलाओं सहित आम जनता से ऐतिहासिक पदयात्रा में सहभागी बनकर इसे सफल बनाने की अपील की है। बैठक की अध्यक्षता प्रोफेसर जयनंदन सिंह ने की।बैठक को केंद्रीय पार्टी स्कूल के प्राचार्य अनिल राजिमवाले, राज्य सचिव मंडल सदस्य जानकी पासवान,रामचन्द्र महतो,अजय कुमार सिंह, सुरेंद्र सौरभ, मिथिलेश कुमार झा, प्रमोद प्रभाकर, रामलला सिंह, इरफान अहमद फातमी आदि अनेक नेताओं ने संबोधित किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews