TRE-4 नोटिफिकेशन की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, कई घायल

एस. एन. श्याम / अनमोल कुमार
पटना, 8 मई।
TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करने तथा BPSC नियमों में बदलाव के विरोध में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर शुक्रवार को राजधानी पटना में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में दर्जनों अभ्यर्थी घायल हो गए, जबकि कई छात्रों के सिर फटने की सूचना है। प्रदर्शन के दौरान महिला अभ्यर्थियों के साथ भी पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना कॉलेज से मार्च निकालकर बेली रोड स्थित बिहार लोक सेवा आयोग कार्यालय की ओर जा रहे थे। अभ्यर्थी लंबे समय से TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं।
जुलूस जैसे ही गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर के पास पहुंचा, पुलिस ने लोहे के बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच तीखी नोकझोंक एवं धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारी किसी भी स्थिति में BPSC कार्यालय तक पहुंचना चाहते थे, जबकि पुलिस प्रतिबंधित क्षेत्र का हवाला देकर उन्हें रोकने पर अड़ी रही।.jpeg)
.jpeg)
स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने आक्रोशित होकर बैरिकेड तोड़ दिए और उन्हें सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद पुलिस ने पहले वाटर कैनन का प्रयोग किया और फिर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस एवं बिहार रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कई छात्रों के सिर पर सीधे लाठियां लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
महिला अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें भी नहीं बख्शा गया और पुलिस ने उनके साथ भी मारपीट की। प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
पुलिस ने इस दौरान दर्जन भर से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में अभ्यर्थियों के नेता दिलीप कुमार का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।
घायल अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से TRE-4 अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार एवं आयोग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार से अविलंब नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की है।घटना के बाद विपक्षी दलों ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सहित कई दलों ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews