बंगाल के जवान को वसुंधरा पुकारती,
डॉ राकेश कुमार आर्यबंगाल के जवान को वसुंधरा पुकारती,
हिन्द भी पुकारता पुकारती मां भारती।
वीरता की धाक तेरी गा रहा इतिहास है,
त्रिलोक में छा रहा नाम तेरा खास है।
गा रहा विश्व सारा हो मौन तेरी आरती,
हिन्द भी पुकारता पुकारती मां भारती।।
विषधरों को शांत कर सुन पुकार देश की,
शत्रु न कोई बच सके मिटाइए अवशेष भी।
बन शूरवीर सनातनी- हो धन्य मां भारती,
हिन्द भी पुकारता पुकारती मां भारती।।
तू ही गौरव देश का तू राष्ट्र का सम्मान है,
शौर्यशाली वीर तू है -हिंद की पहचान है।
हिंद का तू प्राण है तू ही इस का सारथी,
हिन्द भी पुकारता पुकारती मां भारती।।
अपने ही धर्म बंधु थे -जो पराए हो गए,
काबा के गीत गा रहे कृष्णद्रोही हो गए।
राम तुम्हारे पूर्वज बतला रही तवारीख भी,
हिन्द भी पुकारता पुकारती मां भारती।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews