Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

ज्ञान भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, ई-चालान मामलों के निपटारे हेतु लगीं 24 विशेष बेंच

ज्ञान भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, ई-चालान मामलों के निपटारे हेतु लगीं 24 विशेष बेंच

शिवानन्द गिरी की खास खबर 
पटना, 9 मई 2026।
राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर आज सिविल कोर्ट पटना के तत्वावधान में राजधानी पटना में व्यापक स्तर पर मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष व्यवस्था की गई। लगभग 12 वर्षों के बाद ट्रैफिक एवं ई-चालान मामलों की सुनवाई हेतु ज्ञान भवन, गांधी मैदान परिसर में कुल 24 विशेष बेंचों का गठन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लंबित ई-चालान मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया।

लोक अदालत में ट्रैफिक नियम उल्लंघन से संबंधित मामलों में जुर्माने की राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की गई, जिससे आम नागरिकों ने राहत महसूस की। वहीं बिजली विभाग पेसू से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए 10 अलग-अलग बेंचों की व्यवस्था की गई, जहां उपभोक्ताओं ने कंपाउंडिंग राशि जमा कर अपने मुकदमों का एक ही दिन में समाधान कराया।

इसके अतिरिक्त पारिवारिक विवाद, बैंक ऋण, चेक बाउंस, सुलहनीय आपराधिक मामले तथा अन्य दीवानी मामलों का भी आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सैकड़ों मामलों का निष्पादन हुआ तथा करोड़ों रुपये के राजस्व की वसूली भी की गई।

इस अवसर पर संगम कुमार साहू सिविल कोर्ट पटना पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम का निरीक्षण किया तथा दिव्यांगजनों के बीच इलेक्ट्रिक तीन पहिया साइकिलों का वितरण भी किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रुपेश देव, जो जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के अध्यक्ष भी हैं, तथा सचिव ज्योति चंदन सहित सभी न्यायिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राष्ट्रीय लोक अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता शिवानंद गिरि की ड्यूटी भी बेंच संख्या-2 पर पेसू से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए एडीजे-13 अविनाश शर्मा के साथ लगाई गई थी।पूरे आयोजन के दौरान न्यायालय परिसर एवं ज्ञान भवन में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली तथा शांतिपूर्ण वातावरण में मामलों का सफल निष्पादन किया गया।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ