Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

विश्वास

विश्वास

दो कदम साथ चल न सके
क्या दोगे जिंदगी में साथ।
जबकि बात-बात में खाते हो
साथ रहने की कसमे तुम।
पर हकीकत से तो तुम
क्यों दूर भाग रहे हो।
हो न इरादा पक्का यदि
तो मत चुनो तुम मुझको।।


मिले सौगात अगर अच्छी
तो क्या तुम छोड़ दोगी।
फिर अपनी कही बातों पर
तुम पुन: विचार करोगे?
जमाना बहुत बदल गया है
इसलिए सबको सुख चाहिए।
आ जाये दुख जीवन में तो
क्या मुझे तुम भूल जाओगे।।


साथी सही वही है जो
समय पर काम आ जाये।
कदम से कदम मिलाकर यारों
हर परस्थिति में साथ निभायें।
सुख-दुख यश-वैभव तो देखो
हमारी किस्मत का खेल है।
जो सबके कर्मों के अनुसार
जीवन में आते जाते रहते है।।


समय को देखकर जो भी
अपना रुख बदलते है।
ऐसे अवसरवादी लोगो से
हम सब दूर जो रहते है।
क्योंकि ऐसे लोगो पर
विश्वास नही कर सकते है।
और इस तरह के लोग
हर समाज में पाये जाते है।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ