सेवाधाम भवन का भूमि पूजन संपन्न, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

गया जिले के प्ररैया प्रखंड अंतर्गत राजपुर ग्राम में “हरि अनंत सेवा धाम भवन” के निर्माण हेतु भूमि पूजन का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन की नींव रखी गई।
कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त वैदिक आचार्य पंडित अरुण मिश्र ‘मधुप’, आचार्य पंडित सुनील पाठक एवं पंडित पवन पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। पूरे वातावरण में मंत्रों की गूंज और श्रद्धा का भाव उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर रहा था।
इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी मृदुला मिश्रा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े डॉ. विवेकानंद मिश्र ने संयुक्त रूप से भूमि एवं शिला पूजन कर भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “हरि अनंत सेवा धाम भवन” क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों का केंद्र बनेगा, जिससे आमजन को व्यापक लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। प्रमुख उपस्थितजनों में जनार्दन चैतन्य बाबा, रामकुमार सिंह, दीपक पाठक, पवन मिश्रा, रघुवंश सिंह, रामसुजान सिंह, मनीष कुमार, डिंपल कुमारी, कुंदन मिश्रा, रामकल्याण सिंह, मनोरमा देवी, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. ज्ञानेश भारद्वाज, शंभू गिरी, नीरज, बाणासुर जी, सुनील कुमार, दिलीप कुमार, अजीत कुमार सिंह, रामराज कुमार यादव, नेपाली यादव, सुरेंद्र कुमार, सूबेदार सिंह, रामविचार सिंह, राजकिशोर सिंह, जसवंत सिंह, राजू सिंह, रामबाबू सिंह, बलदेव यादव, मुन्ना सिंह, सर्बजीत सिंह, शिवकुमार सिंह, सियावर सिंह, अनिल सिंह, मुरारी पासवान, जानकी यादव, हरिद्वार सिंह, छोटू सिंह, उमेश राम, सियाकांत सिंह, गौरव कुमार, नीरज, प्रियांशु मिश्रा, कुमार उजागर मांझी, फूल कुमारी देवी, चंद्रमणि सिंह, मनोज सिंह, रानी सिंह, महेश सिंह, अनिल पांडा, निकेत कुमार, मेघा मिश्रा, सोना देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।समारोह के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा उपस्थित लोगों ने इस पुण्य कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सहयोग का संकल्प लिया। यह भूमि पूजन कार्यक्रम क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews