समस्त माताओं , बहनों , एवं बंधुओं को सपरिवार अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस की हार्दिक बधाई एवं बहुत बहुत शुभकामनाऍं । अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के उपलक्ष्य में एक छोटी सी कविता का प्रयास :
श्रमिक तुम कितने महान हो ,
अरुण दिव्यांशजन जन का तुम अरमान हो ,
जो भी करते उपेक्षा तुम्हारी ,
उर से तुम उनके सम्मान हो ।
बेशक हो तुम तो एक मजदूर ,
किंतु नहीं किसी से मजबूर ,
जन जन मन तेरा होता वास ,
हो न पाते किसी से दूर नहीं ।
सच तुम्हीं विश्वकर्मा के रूप ,
धूप से देते तुम छाया अनूप ,
सुनते सबके तुम ताने बाने ,
सपने सजाते उसीके हो चुप ।
जन जन के सहते प्रताड़ना ,
फिर भी सीखा मन मारना ,
फिर भी श्रम करते निरंतर ,
नहीं सीखा तुमने है हारना ।
लिए तुम भी ईश्वर का रूप ,
ईश्वर का ही ईश वर है तू ,
तुमसे कौन काम है वंचित ,
धड़ बचाने को देता घर है तू ।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews