प्यार हुआ
संजय जैनबातों बातों में दिल अपना
तुमको हम जो दे बैठे।
दिलकी बातें दिलसे कहते
प्यारे बहुत तुमसे करते।।
बातों बातों में दिल अपना..।।
मुझको देखकर तुमको भी
कुछ कुछ तो होता होगा।
मेरा दिल भी बहुत धड़कता
जब भी मैं तुमको देखूँ।
मन की बातें तुमसे कहकर
दिल अपना हल्का कर लू।।
बातों बातों में दिल अपना..।।
प्यार हुआ है हमको तुमसे
तभी तो जीवन साथी बने।
दिलसे दिल हमारे मिले है
इसलिए तो दिल खिले उठे।
जिंदगी जीने के लिए बस
साथ तेरा जरूरी है।।
बातों बातों में दिल...।।
दुख सुख में हम साथ रहेंगे
तो काली छाया नही पड़ेगी।
पग पग पर जितने कांटे होंगे
मिलकर उनको दूर करे।
हंसी खुशी से जीवन अपना
एक दूसरे पर नीछावर करे।।
बातों बातों में दिल अपना
तुमको हम जो दे बैठे।
दिलकी बातें दिलसे कहते
प्यारे बहुत तुमसे करते।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews