Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम पाठ्यक्रम का एक अनिवार्य हिस्सा:-- राकेश कुमार मिश्र

शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम पाठ्यक्रम का एक अनिवार्य हिस्सा:- राकेश कुमार मिश्र

पटना:-- राजधानी पटना के एजी कालोनी स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां नर्सरी खंड के बच्चों ने पटना स्थित चिड़ियाघर का जमकर आनंद लिया।इस कार्यक्रम में इनके वर्ग शिक्षक श्रीमती निशा कुमारी, सुश्री सरिता कुमारी एवं श्रीमती अन्नु कुमारी, सुश्री ऋचा तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस कार्यक्रम को लेकर नन्हें - मुन्नें बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम की महत्ता पर अपनी बात रखते हुए प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम कक्षा की चारदीवारी से बाहर लाकर वास्तविक दुनिया के अनुभवों से जोड़ने का एक जीवंत माध्यम है। शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम से विद्यार्थियों को ऐतिहासिक, वैज्ञानिक या प्राकृतिक स्थलों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराकर पुस्तकीय ज्ञान को व्यावहारिक ज्ञान में बदलता है जिससे बौद्धिक विकास , जिज्ञासा और टीम वर्क की भावना विकसित होती है। ऐसे कार्यक्रमों से अनुभव और ज्ञान का संगम देखने को मिलता है जिसके परिणामस्वरूप व्यावहारिक ज्ञान का आधार, सर्वांगीण विकास, जिज्ञासा और सीखने की ललक, आनंददाई शिक्षा, सामुदायिक और पर्यावरणीय समझ को बढ़ावा मिलता है। शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम केवल मनोरंजन की यात्रा नहीं बल्कि पाठ्यक्रम का एक अनिवार्य हिस्सा है जो पुस्तकीय ज्ञान को जीवंत बनाता है।यह विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहयोगी सिद्ध होता है । शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम में अभिभावक बंधु-भगिनी का सकारात्मक सहयोग विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ