Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

तुम्‍हारे मृग नयन बन गए चितचोर

तुम्‍हारे मृग नयन बन गए चितचोर

कुमार महेंद्र
मृगनयनी की एक मुस्कान,
और हृदय के सारे तर्क मौन…
कुछ नयन सचमुच चित चुरा लेते हैं। 💫


“तुम्हारे मृग नयन बन गए चितचोर”
नयन सह नयन मिलन,
नेह-निवेदन स्वीकृत।
मृदुल भाव-तरंगिणी,
उर-आँगन प्रिय अलंकृत।
आनंद-निर्झर बह उठा,
मन हुआ प्रेम-रस विभोर।
तुम्हारे मृग नयन बन गए चितचोर।।


चाल-ढाल हाव-भाव,
अब अनुरागोन्मुख।
पावन भाव-भंगिमा,
प्रिय मिलन हेतु उन्मुख।
जग-विजय भी फीकी लगे,
प्रीत बनी जीवन-डोर।
तुम्हारे मृग नयन बन गए चितचोर।।


विस्मृत हुई निज अस्मिता,
निहारे मदमस्त चक्षु।
रूप-वैभव की पराकाष्ठा,
तर्क-विवेक बने मौन भिक्षु।
रोम-रोम अभिलाष रस,
हृदय हुआ आनंद सराबोर।
तुम्हारे मृग नयन बन गए चितचोर।।


स्वर-व्यंजना विश्रामित,
मौन बना शब्द-कोष।
अंतरपट निर्मल हुआ,
मुस्कान बनी संतोष।
अंतरंग दिव्य प्रेम-सिंधु,
तृप्त हुई मन की हिलोर।
तुम्हारे मृग नयन बन गए चितचोर।।


कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ