Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जाने कहाँ गये वो दिन

जाने कहाँ गये वो दिन

संजय जैन

कैसे भूलू मैं बचपन अपना।
दिल दरिया और समुंदर जैसा।
याद जब भी आये वो पुरानी।
दिल खिल जाता है बस मेरा।
और अतीत में खो जाता हूँ।
कैसे भूलू मैं बचपन अपना।।


क्या कहूं उस, स्वर्ण काल को।
जहां सब अपने, बनकर रहते थे।
दुख मुझे हो तो, रोते वो सब थे।
मेरी पीड़ा को, वो समझते थे।
इसको ही स्वर्णयुग कह सकते ।।


मेरा रहना खाना और पीना।
माँ बाप को, कुछ था न पता।
ये सब तो, पड़ोसी कर देते थे।
इतनी आत्मीयता, उनमें होती थी।।


अब जवानी का, दौर कुछ अलग है ।
शहरों में कहां, आत्मीयता होती हैं।
सारे के सारे लोग स्वार्थी है।
सिर्फ मतलब के लिए ही मिलते है।।


पत्थरो के शहर, में रहते रहते ।
खुद पत्थर दिल, हम हो गए है।
किस किस को दे दोष इसका।
एक ही जैसे सारे हो गए है।।


अन्तर है गांव और शहर में।
अपने और पराए में ।
वहां सब अपने होते थे।
यहां कोई किसी का नहीं।।


यहाँ के सारे रिश्ते झूठे है।
बनकर अपनों को ठगते है।
इंसानियत को ताक पर रखते है।
फिर भी अपनापन दिखाते है।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुम्बई


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ