दिव्य रश्मि चले सालों साल
अरविन्द अकेलाबहुत खुशी की बात है पत्रकारों
दिव्य रश्मि के पूरे हुये तेरह साल
पाठकगण के चेहरे पर खुशियाँ
कवि, लेखक भी खुशहाल।
बहुत खुशी की बात...l
स्थापना दिवस सब मना रहे
कर रहें हैं सब धमाल
पत्रिका परिवार खूब हर्षित है
हर्षित हैं कवि सुरेश दत्त के लाल।
बहुत खुशी की बात... l
कई दौर से गुज़री ये पत्रिका
देखें कई अलबेले साल
देखें कई उतार चढ़ाव इसने
फिर भी नहीं कोई मलाल।
बहुत खुशी की बात...l
आओ करें अभिनंदन पत्रकारों का
जिन्होंने किये तीखे सवाल
अभिनंदन करें उन लेखकों का
रखा जिन्होंने विश्वास बहाल।
बहुत खुशी की बात...l
राकेश दत्त हैं इसके कर्ता-धर्ता
वे करते हैं इसकी देखभाल
कवि अकेला की विनती है ईश्वर से
दिव्य रश्मि चले सालों साल।
बहुत खुशी की बात है...।
----------0--------- अरविन्द अकेला, पूर्वी रामकृष्ण नगर,पटना-27
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews