Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अगर जीवन बचाना है

अगर जीवन बचाना है

रमेश कुमार सुदामा
अगर जीवन बचाना है
तो सबको पेड़ लगाना होगा
पेड़ प्राण आधार हैं
पर्यावरण बचाना होगा
वृक्ष आकर्षित करता है तब
बदरी जल बरसाती है
बदरी जल बरसती है तब
धरती अन्न उपजाती है
वृक्ष नहीं रहेंगे कैसे
होगी फिर बरसात
होगी नहीं बरसात तो कैसे
मिलेंगे रोटी भात


पेड़ो के ऑक्सीजन पर
निर्भर जिवन का श्वास
मौसम के प्रभाव मे
वृक्षों का रोल है खास
वृक्ष नहीं रहेंगे कैसे
जिओगे मेरे तात्
सांस बिना हो जाएगी
सबकी प्राण आघात
अगर जीवन बचाना है
तो सबको पेड़ लगाना होगा
पेड़ प्राण आधार हैं
पर्यावरण बचाना होगा
भीषण गर्मी झेल रहा है
हरे पेड़ काटने के पाप से
नहीं संभले तो मिट जाओगे
प्रकृति के संताप से
यदि नहीं लगाओगे अभी भी बाग
तो पानी कि जगह आसमान बरसाएगी आग
अगर जीवन बचाना है
तो सबको पेड़ लगाना होगा
पेड़ प्राण आधार हैं
पर्यावरण बचाना होगा ✍️रमेश कुमार सुदामा - पर्यावरण संरक्षण गतिविधि पेड़ उपक्रम प्रमुख दक्षिण बिहार
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ