डॉ. ए. कुमार को रेखा शर्मा ‘स्नेहा’ ने किया सम्मानित

बेगूसराय। रूपदेव आई हॉस्पिटल के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. ए. कुमार को काव्य हिन्दुस्तान अंतरराष्ट्रीय साहित्य समूह की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानी‑मानी कवयित्री रेखा शर्मा ‘स्नेहा’ द्वारा सम्मानित किया गया। रेखा शर्मा ‘स्नेहा’ स्वयं रूपदेव आई हॉस्पिटल पहुंचीं और अंगवस्त्र प्रदान कर डॉ. कुमार को सम्मानित किया।
सम्मान प्राप्त कर डॉ. ए. कुमार ने कहा कि इस सम्मान से वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं रेखा शर्मा ‘स्नेहा’ ने बताया कि आगामी 12 जून 2026 को बेगूसराय में पत्रकार एवं आंशु कवि पंडित रामावतार शर्मा ‘जोशी’ जी के जन्म दिवस पर पांचवां वार्षिकोत्सव, दसवां ऑफलाइन विराट कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह, पौधा वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में देश‑विदेश से नामचीन साहित्यकार भाग लेंगे और अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को आनंदित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews