Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बिहार स्टेट कराटे एसोसिएशन की खिलाड़ी सव्यां फिलीपींस के लिए रवाना

बिहार स्टेट कराटे एसोसिएशन की खिलाड़ी सव्यां फिलीपींस के लिए रवाना

पटना। बिहार स्टेट कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित “बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026” के अवसर पर बिहार की प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी सव्यां को फिलीपींस में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बिहार स्टेट कराटे एसोसिएशन बिहार के अध्यक्ष अभय कुमार, महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा, जनरल सेक्रेटरी पंकज काबली तथा ज्वाइंट सेक्रेटरी सूरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने सव्यां को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आए सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सव्यां की यह उपलब्धि राज्य के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सव्यां फिलीपींस में भारत और बिहार का नाम रोशन करेंगी।कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा गया तथा सभी ने सव्यां की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ