Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

झुंझुनूं में उदित, क्रिकेट की नव भोर

(झुंझुनूं के नवोदित क्रिकेटर मुकुल चौधरी के आईपीएल में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदर्शन के संदर्भ में सादर समर्पित कुछ पंक्तियां)

झुंझुनूं में उदित, क्रिकेट की नव भोर

कुमार महेंद्र
रम्य, सौम्य, वीरों की पावन धरा,
हर कदम अद्भुत, अनुपम विशेष।
कण-कण में बहती देशभक्ति धारा,
हृदय-गर्भ में सेवा-भाव शेष।
आज मुकुल के खेल-प्रदर्शन से,
रणबांकुरी धरती आनंद से सराबोर।
झुंझुनूं में उदित, क्रिकेट की नव भोर।।


आईपीएल में पहली बार,
झुंझुनूं को मिला यह मान।
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से,
मुकुल ने बढ़ाया जिले का सम्मान।
नौ अप्रैल की जीत में योगदान,
मुकुल की चर्चा चारों ओर।
झुंझुनूं में उदित, क्रिकेट की नव भोर।।


ग्रामीण परिवेश में लालन-पालन,
पर सपनों ने भरी ऊँची उड़ान।
आर्थिक संघर्षों के बीच पले,
पर क्रिकेट रहा सदा उनकी जान।
माता-पिता का प्रेरक संबल,
संसाधनों संग प्रयास पुरजोर।
झुंझुनूं में उदित, क्रिकेट की नव भोर।।


मुकुल के आदर्श महेंद्र सिंह धोनी,
माही-सा चातुर्य, धैर्य अथाह।
अंतिम ओवर तक डटे रहकर,
फिर चौके-छक्कों से जीत की चाह।
यशस्वी, उज्ज्वल हो भविष्य तुम्हारा,
विश्व क्रिकेट में चमको हर ओर।
झुंझुनूं में उदित, क्रिकेट की नव भोर।।


कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ