Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कुचायकोट विधायक श्री अमरेंद्र कुमार पांडेय को आख़िरकार टारगेट करने के पीछे का खेल क्या है ?

कुचायकोट विधायक श्री अमरेंद्र कुमार पांडेय को आख़िरकार टारगेट करने के पीछे का खेल क्या है ?

रमेश कुमार चौबे
गोपालगंज जिला अंतर्गत कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार से विधायक रहे श्री अमरेंद्र कुमार पांडेय जिनको आमतौर पर उनके विधानसभा क्षेत्र बल्कि सम्पूर्ण बिहार की जनता पप्पू पांडे के नाम से जानती है l उनकी लोकप्रियता का आलम है कि वे बिहार के गोपालगंज जिला स्थित कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार से विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं l कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र की जनता आख़िरकार लगातार छह बार से जिस शख्सियत को भारी मतों से निर्वाचित कर अपने क्षेत्र का मुखर आवाज़ बनने और अपने क्षेत्र का समग्र विकास करने के लिए चुनती है वह साधारण सख्शियत नहीं बल्कि असाधारण सख्शियत है l
श्री अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ़ पप्पू पांडेय बिहार विधानसभा में प्रश्न एवं ध्यान आकर्षित करने वाली समिति के सह-अध्यक्ष भी हैं। साथ हीं साथ वे सत्तारूढ़ दल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राज्य महासचिव भी हैं l
जो शख्सियत लगातार छह बार से जो विधायक रहा है वह किसी की विशेष कृपा से नहीं बल्कि अपने विधानसभा क्षेत्र कुचायकोट की महान जनता के आशीर्वाद की बदौलत उनका जन प्रतिनिधि रहा है l
किन्ही भी नौकर शाहों के पद स्थाई नहीं होते हैं अधिकतम तीन साल एक क्षेत्र में एक पद पर हीं वे बने रह सकते हैं जबकि जनता का चहेता यह विधायक वहाँ के जनता के आशीर्वाद से लगातार बीस साल से अधिक समय तक विधायक रहा है l नौकर शाह को जलन होता है श्री अमरेंद्र कुमार पांडेय की लोकप्रियता को देखकर l प्रोटोकॉल में विधायक जी अपने जिला के नौकर शाहों से उच्चे हैं लेकिन जलन शील मानसिकता वाले षड़यंत्रकारी नौकरशाहों को यहीं खलता है कि हम जिला के प्रमुख नौकरशाह हैं विधायक हमको सर सर बोलते रहे l उन नौकर शाहों को समझना चाहिए आप जनता के सेवक हो आप वेतनभोगी हो आप जनता के कायदे से नौकर हो आपकी औकात जनता की समस्याओं का समाधान करने तक सिमित होना चाहिए न कि अपने ईगो की नाहक तृप्ति के लिए घृणित राजनीतिक उदेश्य से उस लोकप्रिय विधायक के प्रति षड़यंत्र कर उसकी लोकप्रियता को बंटाधार लगाने की ओर होना चाहिए l ऐसे नौकर शाह आख़िरकार किस विरोधी से सुपारी की करोड़ों रकम लेकर किसी लोकप्रिय विधायक को जानबूझ कर बदनाम करके सिंघम का तथाकथित पदवी पाने की चाहत रखते हैं l
ऐसे नौकर शाहों का नौकरी पीरियड का उनके विशेष योगदान क्या है l आपने कितना क्राइम कंट्रोल किया है कितना केस सुलझाया है कितने लोगों को अपने सामने आदरपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं का निदान किया है l आपके सरकारी वाहन के लौगिंग बुक का भौतिक सत्यापन से पता चलेगा साहब आप कितना पेट्रोल डीजल जनता की समस्याओं के निदान के लिए खर्च किया है और कितना अपने सुख सुविधा आराम के लिए खर्च किया है l आपने अपने मोबाइल में अपने कार्यालय में अपने आवास अपने टी ए डी ए में जनता के पैसे का सदुपयोग किया है कि दुरूपयोग किया है आपने ईमानदारी का इम्तिहान इसी सत्यापन से हो सकता है l
आपने जिन मकसद से जिन षड़यंत्रपूर्ण उदेश्य से किसी लोकप्रिय विधायक के इज्जत को मटियामेंट करने के लिए किसी से कोई सुपारी लिया होगा तो एक दिन सच्चाई सामने आयेगा तब आपको शर्मसार होना पड़ेगा l
बिहार के लोकप्रिय विधायक श्री अमरेंद्र कुमार पांडेय के साथ उनके राजनीतिक विरोधियों को ख़ुश करने के लिए और अपने आपको प्रोटोकॉल में उनसे बड़ा होने का भ्रम पाले नौकर शाहों के पुरे सर्विस पीरियड की समीक्षा होनी चाहिए l
आप अपने आपको क्या न्यायालय समझ बैठे हैं ? न्यायालय में आपके अनुसंधान कितने प्रतिशत सत्य साबित होते हैं ? आप किसी को किसी से उलूल जुलूल आरोपों को लगवाकर किसी अपराधी से अपने रसूख के बल पर अपने पावर के बल पर किसी को अपराध में संलिप्तता दिखाकर बदनाम कर सकते हैं लेकिन जब न्यायालय द्वारा उसको दोषी नहीं ठहराया जाता है तो आपके खिलाफ क्या कारगर कार्रवाई सुनिश्चित नहीं होना चाहिए?
आपने अब तक जनता के टैक्स से जितना पैसा प्राप्त किया है आप आत्म विवेचना खुद करें कितना आप संतुष्ट हैं अपने कामों से आपने अब तक इनपुट के बदले आउट पुट कितना दिया है इसकी समीक्षा होनी चाहिए l


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ