Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

होते हैं कुछ कृतघ्न, सबको दोष मत दीजिये,

होते हैं कुछ कृतघ्न, सबको दोष मत दीजिये,

सेवा करते माँ बाप की, ध्यान उन पर कीजिये।
ख़ामियाँ जब कहीं, चर्चा सब ओर करते मिले,
अच्छाइयों की बात का भी, संज्ञान कुछ लीजिये।


कर्तव्य माँ बाप का, बच्चों को पढ़ाना बढ़ाना,
दायित्व बच्चों का, अपने कर्तव्य को निभाना।
सामंजस्य दोनों बनायें, बदलते वक्त की चाह,
एकल परिवारों में मुश्किल, सामंजस्य बनाना।


पहले से ज्यादा आजकल, बच्चे ध्यान रखते हैं,
माता पिता की सुख सुविधा, समाधान रखते हैं।
अपेक्षाएँ हम बड़ों की, कुछ अधिक रहने लगी,
फिर भी हमारी ज़रूरतों का, वह ध्यान रखते हैं।

डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ