ऑंखों में समंदर
अरुण दिव्यांशऑंखों में समंदर है ,
दिल में तूफान बड़ा ।
पत्थर से करा जाऊॅं ,
दिल में अरमान बड़ा ।।
पत्थर को चूर कर दूॅं ,
अरियों को दूर कर दूॅं ।
फिर न देखे पीछे मुड़ ,
एसा मैं मजबूर कर दूॅं ।।
ऑंखों में समंदर है ,
उसे मैं शोला कर दूॅं ।
भस्म करे जला अरि ,
शोला ये गोला कर दूॅं ।।
कूद पडूॅं समंदर में फिर ,
शोला गोला बुझाने को ।
डूब्बी सहारे बाहर आऊॅं ,
सौहार्दता दिखाने को ।।
धधक रही लपट अभी ,
हमारे दिल के अंदर है ।
बुझाने हेतु पर्याप्त अभी ,
ऑंखों में ये समंदर है ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews