तारों की दुनिया
अरुण दिव्यांशतारों की दुनिया में ,
चाॅंद नजर आता है ।
चाॅंद तारों के बीच ,
बाॅंध नजर आता है ।।
हल्के पड़ते हैं तारे ,
जब हों चाॅंद इशारे ।
आते ये उषा किरण ,
चाॅंद भी होते किनारे ।।
तारों की दुनिया अलग ,
नभ मंडल सजाते हैं ।
जैसे हो विद्युत झालर ,
तारे भी टिमटिमाते हैं ।।
चाॅंद मामा निशा पति ,
तारे उनका खजाना है ।
तारों में रत्न महारत्न ,
तारे ग्रह नक्षत्र नाना हैं ।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews