Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जीवन का उद्देश्य

जीवन का उद्देश्य

सुख दुख हमारे जीवन में
आते जाते रहते है।
मन माफिक परिणाम भी
मिलते जुलते रहते है।
देर सबेर जिंदगी हमारी
खिलती और बदलती है।
यही हमारे जीवन की
सच्ची पूंजी होती है।।


संघर्ष हमारे जीवन का
चलता फिरता रहता है।
पाना खोना जीवन में
हमारे चलता रहता है।
कल्पनाओं में बहने का
दौर अब भी जिंदा है।
यही हमारे जीवन का
सबसे बड़ा लक्ष्य है।।


सपनों की दुनियां में जीना
हमने यही पर सीखा है।
सपनों को साकार करने का
हौसला जिंदा रखा है।
मेहनत करने वालों का
परिणाम अच्छा निकलता है।
यही हमारे जीवन का
सबसे बड़ा उद्देश्य है।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ