Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भाजपा प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती

भाजपा प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती

पटना, 11 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल, लखेन्द्र पासवान, रामकृपाल यादव सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि महात्मा फुले सामाजिक न्याय, समानता और नारी शिक्षा के महान अग्रदूत थे। उन्होंने कहा कि फुले जी ने उस मिथक को तोड़ा, जिसमें शिक्षा को केवल कुछ वर्गों तक सीमित रखा गया था। उनके प्रयासों से समाज में जागरूकता और अधिकारों की नई चेतना आई।
उन्होंने आगे कहा कि महात्मा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया और दलितों, वंचितों तथा महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनके विचार आज भी समतामूलक, शिक्षित और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं।
मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा फुले जैसे महान व्यक्तित्व की जयंती को सेवा और कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की एनडीए सरकारें उनके विचारों के अनुरूप कार्य कर रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप आज महिलाएं और वंचित वर्ग सशक्त हो रहे हैं।
वहीं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा कि महात्मा फुले आजीवन दलित, शोषित और वंचित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। ऐसे महामानव को समाज कभी भूल नहीं सकता। उन्होंने जानकारी दी कि बिहार सरकार द्वारा छात्राओं के लिए छात्रावास खोले जा रहे हैं, जिन्हें सावित्रीबाई फुले के नाम पर समर्पित किया गया है।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विनय केसरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अजीत कुमार लाली ने किया। इस अवसर पर विधायक संजीव चौरसिया, प्रदेश संयोजक प्रभात मालाकार, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, अमृता भूषण राठौर, अशोक सहनी, प्रवीण पटेल, दिलीप मिश्रा, सुमीत शशांक, रीता शर्मा, सुनील सेवक, रजनीश कुमार, रवि गुप्ता, राज गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ