Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

25 सीटों पर सिमटने की घोर हताशा में बेतुकी बयानबाज़़ी कर रहे हैं तेजस्वी - उमेश सिंह कुशवाहा

25 सीटों पर सिमटने की घोर हताशा में बेतुकी बयानबाज़़ी कर रहे हैं तेजस्वी - उमेश सिंह कुशवाहा

पटना 11 अप्रैल 2026।
बिहार जद (यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को बयान जारी करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में सूबे की जनता ने राजद की जो राजनीतिक दुर्दशा की और उसे 25 सीटों पर समेट दिया, उस राजनीतिक पराजय के सदमे से तेजस्वी यादव अब तक उबर नहीं पाए हैं। करारी हार की घोर हताशा में उनका मानसिक और भाषाई संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है।
यही वजह है कि वे आए दिन बेसिर-पैर की बयानबाजी कर रहे हैं और झूठे व बेबुनियाद आरोपों के सहारे नीतीश सरकार की सुशासन छवि को बदनाम करने की असफल कोशिश में लगे हुए हैं। जबकि यह भी सत्य है कि बिहार की जनता उन्हें और उनकी हल्की बातों को तवज्जो देना बंद कर चुकी है।
श्री कुशवाहा ने आगे कहा कि जिन लोगों ने बिहार को ‘‘जंगलराज’’ की अंधेरी खाई में धकेला, वही आज कानून-व्यवस्था के झूठे हिमायती बन रहे हैं और जनता को लूटने वाले लोग जनहित पर फर्जी ज्ञान दे रहे हैं। बिहार की जनता ऐसे दोहरे चरित्र और अवसरवादी लोगों के झांसे में कभी नहीं आने वाली है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले और उसके बाद के बिहार में जो व्यापक और ऐतिहासिक परिवर्तन आया है, उसे राज्य की 14 करोड़ जनता ने अपने दैनिक जीवन में महसूस किया है। यह बदलाव मा० मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास माॅडल का परिणाम है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ‘‘पार्ट-टाइम’’ राजनीति करने वाले नेता बनकर रह गए हैं और उनके नेतृत्व में राजद का भविष्य अंधकारमय है। आने वाले चंद वर्षों में राजद का नाम केवल इतिहास के पन्नों तक सिमटकर रह जाएगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ