आ अक्षर का महत्व
संजय जैनजिंदगी बड़ी अजीब होती है।
साथ ही बड़ी गजब की होती है।
जो आ अक्षर के इर्द गिर्द घूमती है।
अच्छाई बुराई तकलीफ आदि का।
जिंदगी में समावेश जो रहता है।
क्योंकि जिंदगी बड़ी अजीब होती है।।
आ अक्षर से शुरू होकर।
आ पर ही अंत करती है।
जिंदगी की यह सच्चाई को।
जिंदगी खुद सिद्ध करती है।
और आ अक्षर को परिभाषित करती है।
क्योंकि जिंदगी बड़ी अजीब होती है।।
आ से आशा आत्माविश्वास आदर अपनापन आनंद आशीर्वाद बनता है।
जो जिंदगी की सफलता के लिए।
और ऊँची उड़ाने भरने के लिए चाहिए।
बिना इनके शब्दों और दुआओं के यारों।
जिंदगी सच में अधूरी और निराश है।
क्योंकि जिंदगी बड़ी अजीब है।।
लेकिन आ अक्षर का दूसरा पहलू भी है।
जो जिंदगी को बहुत निराश करती है।
आ से अंहकार अकेलापन अफसोस
आलास असफलता बहुत बड़ी बातें है।
जो राहु केतु जैसे आते जाती है।
और जिंदगी को कष्टमय बना देते है।
क्योंकि जिंदगी बड़ी अजीब है।।
जिंदगी आ को पकड़ने में लगी रहती है ।
पर आ अक्षर जिंदगी से भागता रहता है।
इसलिए अवसर हाथ से निकल जाते है।
मिलता है तो अफसोस अकेलापन अफमान।
जो आ से शुरू होकर खुशियाँ छीनते है।
क्योंकि जिंदगी बड़ी अजीब है।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews