Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मेरे हृदय-वृत्त के बिंदु में, बस तुम्हारा नाम

मेरे हृदय-वृत्त के बिंदु में, बस तुम्हारा नाम

कुमार महेंद्र
पाकर तुम्हारा साथ,
जीवन प्रसून-सा खिला।
सूनी दोपहरी की धूप में,
जैसे चुपके से सावन मिला।
पायल-स्वर से जले आशा-दीप,
जीवन हुआ उज्ज्वल ललाम।
मेरे हृदय-वृत्त के बिंदु में, बस तुम्हारा नाम।।

मेरा जीवन तो जैसे
धूप से फटा आकाश था।
रेत की चादर ओढ़े
मन का हर एक विश्वास था।
तुम आए तो फिर से जागा,
मधुर कलरव आठों याम।
मेरे हृदय-वृत्त के बिंदु में, बस तुम्हारा नाम।।

मेरे उर के कैनवास पर
तुमने अनूप चित्र उकेरा।
दिग्भ्रमित पगडंडियों को,
सपनों का पथ तुमने घेरा।
जब-जब विपदा-बदरी छाई,
तुम बने आशा-दीप अविराम।
मेरे हृदय-वृत्त के बिंदु में, बस तुम्हारा नाम।।

हर्ष-उत्साह की दिव्य तरंग,
अब जीवन की परिभाषा है।
मृदुल प्रणय-अनुबंधों में,
हर दिन नई अभिलाषा है।
हिय-कामनाएँ फलीभूत हों,
नयनों में स्वप्न अभिराम,
क्षण-क्षण में तुम ही तुम हो,
श्वास-श्वास तेरा ही धाम।
मेरे हृदय-वृत्त के बिंदु में, बस तुम्हारा नाम।।

✍️ कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ