Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

“पुरुषोत्तम मास”

 

“पुरुषोत्तम मास” 

✍️ डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"
तीन बरस में एक बार, आता पावन मास,
सूर्य-चंद्र सम कर चले, मिटे समय का त्रास।


अधिकमास यह कहलाए, पुण्य महीना खास,
सब देवन की कृपा बरसे, हर ले सब संताप।


शुभ विवाह न हों यहां, रुकें गृह के काम,
जप-तप पूजा दान से, मिलता हरि का धाम।


तीर्थ स्नान करें सभी, निर्मल हो विश्वास,
विष्णु स्मरण मात्र से, कटते पाप निवास।


श्रीकृष्ण नाम का जप करें, गूंजे हरि का गान,
श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ें मन से, बढ़े ज्ञान सम्मान।


दीप जले हर द्वार पर, अखंड ज्योति प्रकाश,
अज्ञानों का नाश हो, जागे शुभ विश्वास।


ग्रंथ पाठ, सहस्र नाम, दें जीवन को आस,
"राकेश" कहे भक्ति से, मिलता हरि निवास॥
05.04.2026


जानिए कब से कब तक रहेगा?
वर्ष 2026 में पुरुषोत्तम मास (अधिकमास)
🔥शुरुआत:- 17 मई 2026 (रविवार) 🔥समाप्ति:- 15 जून 2026 (सोमवार)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ