Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जिंदगी के हो तुम माली

जिंदगी के हो तुम माली

अरुण दिव्यांश

जिंदगी के हो तुम माली ,
क्यूॅं देते जिंदगी को गाली ।
जिंदगी ही तेरा यह उषा ,
जिंदगी ही प्रभात लाली ।।
जिंदगी ही प्रभा छटा है ,
जिंदगी ही तेरा यह रवि ।
सॅंवार दे तू नित्य इसको ,
जिंदगी तेरा सुंदर छवि ।।
चलने दे तू नित्य निरंतर ,
रुकने का अर्थ अस्त है ।
जिंदगी ही तेरा सुंदरता ,
जिंदगी अर्थ ही व्यस्त है ।।
अस्त का अस्तित्व कहाॅं ,
अस्त का है पतित्व कहाॅं ।
अस्त तो है स्वयं ही अस्त ,
अस्त का सतीत्व कहाॅं ।।
जिंदगी के हो तुम माली ,
ईश जिंदगी मालिक है ।
जिंदगी सजाओ सॅंवारो ,
जिंदगी वही पालित है ।।


पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ