जद(यू) प्रदेश कार्यालय में निशांत कुमार का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं से बोले-“संगठन की मजबूती ही सफलता की कुंजी”

निशांत कुमार आज जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय, पटना पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से आए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान कार्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक एकजुटता का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर उनका स्वागत किया, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा।
निशांत कुमार ने एक-एक कार्यकर्ता से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं, और इन्हीं के बल पर संगठन निरंतर आगे बढ़ता है।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत करें। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में नीतीश कुमार ने “न्याय के साथ विकास” की नीति को धरातल पर उतारते हुए बिहार के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की किरणें पहुंचाना उनकी सरकार की प्राथमिकता रही है।

निशांत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच, पारदर्शी नीतियां और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और जनता के बीच जाकर सरकार के कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। इनमें विधान पार्षद सह पूर्व प्रवक्ता संजय सिंह, विधायक राहुल सिंह, विधायक अभिषेक, विधायक मांजरिक मृणाल, विधायक आदित्य कुमार, विधायक शुभानंद मुकेश एवं विधायक रुहेल रंजन प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा विधान परिषद के सदस्य संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक मजबूती, आगामी रणनीतियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा हुई। सभी नेताओं ने एक स्वर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प दोहराया।समापन के दौरान निशांत कुमार ने कहा कि जद(यू) का लक्ष्य केवल राजनीतिक सफलता हासिल करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएं, जिससे बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू सके।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews