Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सीएम नीतीश के नेतृत्व में सुशासन और सर्वांगीण विकास का सशक्त माॅडल बना बिहार - उमेश सिंह कुशवाहा

सीएम नीतीश के नेतृत्व में सुशासन और सर्वांगीण विकास का सशक्त माॅडल बना बिहार - उमेश सिंह कुशवाहा

पटना 3 अप्रैल 2026
बिहार जद (यू0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार ने बीते दो दशकों में ‘बीमारू राज्य’ की छवि को पीछे छोड़ते हुए सुशासन और सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माॅडल स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विस्तार, कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सेवाओं की सुदृढ़ता ने विकास को नई गति प्रदान की है।

इसके साथ ही गरीब, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान हेतु संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक विकास की किरणें पहुँचाने का कार्य किया है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार आज परिवर्तन और प्रगति की नई कहानी गढ़ रहा है। जो समाज दशकों तक विकास से वंचित रहा, उसे मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में ‘चरवाहा विद्यालय’ जैसी व्यवस्थाओं के कारण बिहार की छवि प्रभावित हुई थी, जबकि आज प्रत्येक जिले में इंजीनियरिंग एवं पाॅलिटेक्निक काॅलेजों की स्थापना की जा रही है। राज्य में सड़कों का सुदृढ़ जाल बिछाया गया है और अब बिहार के किसी भी कोने से राजधानी पटना तक पहुँचने में मात्र 4 से 5 घंटे का समय लगता है।

एक समय बिजली का आना किसी त्योहार से कम नहीं होता था, जबकि आज सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी 22 से 23 घंटे तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिमाह औसतन मात्र 39 मरीज आते थे, जबकि वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 11 हजार से अधिक हो चुकी है। शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर एवं नवजात मृत्यु दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, और वर्तमान में बिहार की शिशु मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी कम है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि बीते वर्षों में बिहार के बजट का आकार लगभग 15 गुना बढ़ा है। वर्ष 2025-26 में राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो देश के कई अग्रणी राज्यों से अधिक है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन श्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ