वक्त तो लगता है"
रचना - डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"
दिल की बात कहने में वक्त तो लगता है,
अपनों को भी अपनाने में वक्त तो लगता है।
ख्वाब आँखों में यूँ ही नहीं उतर आते हैं,
नींद को भी गहराई मिलने में वक्त तो लगता है।
रास्ते खुद-ब-खुद आसान नहीं हो जाते,
ठोकरों से सँभलने में वक्त तो लगता है।
भीड़ में नाम तो हर कोई कमा लेता है,
दिल में जगह बनाने में वक्त तो लगता है।
सूखे रिश्तों में हरियाली तो नहीं आ जाती,
प्यार को फिर से पनपने में वक्त तो लगता है।
तजुर्बा यूँ ही नहीं मिलता किताबों से कभी,
ज़िंदगी को समझने में वक्त तो लगता है।
मक़ता:
'राकेश' हर बात तुरंत समझ में नहीं आती,
अर्थ को शब्द से मिलने में वक्त तो लगता है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे फेसबुक पेज से जुड़े
https://www.facebook.com/divyarashmimag
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें
https://www.youtube.com/divyarashminews
हमें ट्विटर पर फॉलो करे :-
https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews