Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

विश्व जल दिवस

विश्व जल दिवस

अरुण दिव्यांश
तन में धू धू आग धनके ,
जल बिन कौन बुझाए रे ।
जल ही तो जीवन होता ,
जल बिन जीवन जल जाए रे ।।
भरी जवानी अग्नि शोला ,
बम बारूद का जैसे गोला ।
जल ही जीवन को बचाता ,
जल बिन भस्म होता चोला ।।
जीते जी मर जाए मानव ,
अपना जल न बचाए रे ।
जल बिन तन में आग धनके ,
जल बिन कौन बुझाए रे ।।
जल ही है जीवों का जीवन ,
क्यूॅं सोचता न नादान है ।
जबतक जल मिले धरा पर ,
तबतक तन में प्राण है ।।
बहे नल बिन कारण कहीं ,
नाहक जल है गॅंवाए रे ।
जल बिन तन आग धनके ,
जल बिन कौन बुझाए रे ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ