Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दीदी का बत्ती गुल

दीदी का बत्ती गुल

✍️ डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"


इस बार दीदी का होगा
राजनीति का बत्ती गुल,
पश्चिम बंगाल में भी अब
खिलेगा कमल का फूल।


सत्ता के मूल में प्रभावी है
भ्रष्टाचार का बोलबाला,
विधायक हो या मंत्री-संतरी,
करते रहे सभी मुँह काला।


“माँ, माटी और मानुष” का
दीदी भरती झूठा हुंकार,
अभी भी बंगाल भूला नहीं है
“संदेशखाली” का चीत्कार।


डॉक्टर बिटिया भी सुरक्षित
नहीं रही अब कॉलेज में,
शारदा-नारदा चिटफंड है
हर किसी के नॉलेज में।


घुसपैठिए छीनते गरीबों से
उनके मुँह का निवाला,
ममता बनर्जी बन बैठी हैं
बांग्लादेशियों की खाला।


भद्रजन यहाँ कटमनी का
झेल रहे हैं विषैले दंश,
हे माँ काली! समाप्त करो
इस प्रदेश से कंस का वंश।


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ