Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मित्रता के रंग

मित्रता के रंग

अरुण दिव्यांश

मित्रता के रंग ,
जीवन के संग ,
जिंदगी का उमंग ,
रिश्ता बनता गंग ।
मित्रता के रंग ,
जीने का है ढंग ,
मित्रहीनता अपंग ,
अकेलापन है तंग ।
जीवन के जंग ,
दुनिया है दंग ,
मित्रता के बिन ,
खुशियाॅं हैं भंग ।
मित्रता के रंग ,
जैसे गंग तरंग ,
मित्रता के बिना ,
जीवन है बदरंग ।
मित्रता के रंग ,
आयु का अंग ,
रोगी जैसे चंग ,
निष्ठा जब संग ।


पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ