Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मन को बस वहीं रोक दो

मन को बस वहीं रोक दो

अरुण दिव्यांश

मत बढ़ने दो मन को आगे ,
मन को बस वहीं रोक दो ।
रोक न सके मन को यदि तो ,
अग्नि में मन को झोंक दो ।।
मत होने दो इसे अनियंत्रित ,
सदा रखो इसे नियंत्रण में ।
हुआ मन गर ये अनियंत्रित ,
मौत बुलाएगा निमंत्रण में ।।
मन को बस वहीं पे रोक दो ,
नहीं समझे तो उसे टोक दो ।
जैसे हो उसे करो नियंत्रित ,
न समझे उसे तो शोक दो ।।
उर यह गंभीर होता जितना ,
मन को भी गंभीर बनाओ ।
फिर भी मचलता मन यदि ,
समझा समझा धीर बॅंधाओ ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ